सासनी: दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की चोरी की, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Sasni, Hathras | May 21, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई में एक परचून की दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। परचून की दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकान मालिक द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुकान मालिक ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।