गोरखपुर: फ्री फायर गेम की ID दिलाने का झांसा देकर 11वीं के छात्र से ठगी, पिता के खाते से भेजे गए 2.96 लाख रुपये
रामगढ़ताल क्षेत्र के पाम पैराडाइज में रहने वाले शहनाज नसीर बिहार के भागलपुर जिले के मूल निवासी हैं।वह गोरखपुर रहकर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि में काम करते हैं।उन्होंने तहरीर देकर बताया कि मेरे बैंक खाते से अचानक अलग-अलग दिनों में लाखों रुपये कट गए।बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला की 16 साल के मेरे बेटे को फ्री फायर गेम की आईडी दिलाने के नाम पर ठग लिया गया हैं।