नदबई: नेशनल हाईवे-21 पर आमों से भरी एक केन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी
नेशनल हाईवे-21 पर बुधवार को आमों से भरी एक केन्द्रा आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद केन्द्रा में लदे आम सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से आमों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।