खंडवा नगर: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जानवरों ने खाए पैर, ग्रामीणों को लकड़बग्घे पर शक
सिहाड़ा स्थित रेलवे ट्रैक से कुछ दूर वेयरहाउस के साइड में एक युवक का शव पड़ा मिला। चेहरा काला पड़ गया था। उसका एक पैर जानवर खा गए। पैर की सिर्फ हड्डी बची थी। जबकि शरीर पर किसी तरह की अन्य चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि मृतक असम का लग रहा है। मृतक कौन है? मौत कैसे हुई और वह यहां कैसे पहुंचा ? पुलिस इन सवालों के जबाव तलाश रही है।