देहरादून: सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, कई युवाओं ने किया प्रतिभाग
देहरादून के सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने कहा कि सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें 32 कंपनियों ने प्रतिभाग किया है और 450 बच्चों ने इस दौरान रोजगार मेले में पहुंचे।