आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को श्री नवीन कुमार,जिला पदाधिकारी ,
किशनगंज द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अंचल कार्यालय , किशनगंज के कार्यों का निरीक्षण किया गया ।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अंचल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में सभी विषयों यथा अंकेक्षण पंजी ,अनुक्रमण पंजी ,बासगित पर्चा पंजी, बंदोबस्त पंजी ,अतिक्रमणवाद पंजी, खतियान रजिस्टर टू एवं अन्य पंजीयों के संधारण सही रूप से नहीं होने के कारण जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी गई ।
सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय के सभी पंजी का सुधार और रखरखाव वर्तमान वर्ष के अनुसार हर हाल में संधारित करना सुनिश्चित करेंगे , साथ ही कार्यालय की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सबका सम्मान, जीवन आसान ( इज ऑफ लिविंग ) के तहत
अंचल कार्यालय में आने वाले आवेदकों के लिए बैठने की सुविधा, पेयजल की सुविधा , शौचालय की साफ-सफाई हर हाल में मुहैया कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आवेदकों के समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निष्पादन हर हाल में करना सुनिश्चित करेंगे , ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े ।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी, सहित संबंधित विभाग के कर्मी गण आदि उपस्थित थे