बलिया: टकरसन मौजा में फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, मां-बेटे ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
Ballia, Ballia | Jun 13, 2025 टकरसन मौजा के निवासी कृष्ण कुमार मिश्र ने शुक्रवार दिन में करीब एक बजे अपनी मां भारती देवी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक पत्रक सौंपा। उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों पर फर्जी कागजात और वसीयत तैयार कर कब्जा करने का आरोप लगाया।