बहरोड़: बहरोड़ में स्वास्थ्य विभाग ने होटल के किचन में की छापेमारी, मिली गंदगी, मावा-पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे
Behror, Alwar | May 23, 2026 बहरोड़ स्थित हाईवे किंग होटल प्राइवेट लिमिटेड में खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर कई अनियमितताएं पकड़ीं।निरीक्षण के दौरान होटल की रसोई में गंदगी, खाद्य सामग्री के रखरखाव में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। टीम ने मौके से मावा और कढ़ाही पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए जयपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए।