विदिशा नगर: बंद घर में कई दिनों तक बेटे का शव पड़ा मिला, माँ के साथ सामने आई दर्दनाक कहानी
शहर के क्रांति चौक क्षेत्र में एक बंद घर से सामने आई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कई दिनों से फैल रही दुर्गंध के बाद पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जबकि उसकी बुजुर्ग मां उसी घर में मौजूद थीं।जानकारी के अनुसार महिला रिटायर्ड शिक्षिका हैं और मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।