शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस का सटोरियों पर प्रहार: दिल्ली दरबार होटल के पीछे से सट्टेबाज गिरफ्तार, नकदी बरामद
शिवपुरी में अवैध कारोबार और जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक सटोरिये को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी सहित सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। SP अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली दरबार होटल के पीछे घेराबंदी की। यहाँ से जगदीश खटीक को पकड़ा।