कलान: कोला पुल से रामगंगा में कूदा युवक, मौके पर राहगीरों की लगी भीड़
जलालाबाद। रविवार जिनके करीब दिन के 4:00 बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम राजे रायपुर निवासी सुनील (35) अपने भतीजे अतुल के साथ शाहजहांपुर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। कोला घाट पुल पर सुनील ने भतीजे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकते ही उसने पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के चलते वह देखते ही देखते पानी में ओझल हो गया