बक्सर: बक्सर में दिल्ली का कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, होटल से हाईटेक चोरी का सामान बरामद; अन्य सहयोगी भी पकड़े गए
Buxar, Buxar | Jul 11, 2026 बक्सर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्टेशन रोड स्थित होटल अप्सरा में छापेमारी कर दिल्ली के शातिर चोर रवि चौहान सहित तीन अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि अपने साथियों के साथ होटल में रुककर बड़ी चोरी की साजिश रच रहा है। तलाशी में कमरे से XHORSE कंपनी की ओबीडी चाबी कोडिंग मशीन समेत अन्य शामिल रहा।