Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

कर्वी: राजापुर के मोहरवा के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

Karwi, Chitrakoot | May 31, 2026

MORE NEWS

बरगढ़। थाना क्षेत्र स्थित झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में मुरका बार्डर पर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो की बाइक सवार को टक्कर लग गई। हादसे में घायल बाइक सवार को पुलिस ने आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए।
बोझ निवासी 32 वर्षीय बुद्धसेन आदिवासी रविवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से किसी काम को लेकर शंकरगढ़ की तरफ जा रहा था। मुरका बार्डर पर प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार बुद्धसेन गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणो से हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल बुद्धसेन को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मऊ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटियां है। पत्नी रन्नू देवी समेत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि बोलेरो का अचानक टायर फटने से बाइक सवार को टक्कर लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है। घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया है।

बरगढ़। थाना क्षेत्र स्थित झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में मुरका बार्डर पर अचानक टायर फटने से अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो की बाइक सवार को टक्कर लग गई। हादसे में घायल बाइक सवार को पुलिस ने आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। बोझ निवासी 32 वर्षीय बुद्धसेन आदिवासी रविवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से किसी काम को लेकर शंकरगढ़ की तरफ जा रहा था। मुरका बार्डर पर प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार बुद्धसेन गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणो से हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल बुद्धसेन को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मऊ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटियां है। पत्नी रन्नू देवी समेत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि बोलेरो का अचानक टायर फटने से बाइक सवार को टक्कर लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है। घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Karwi, Chitrakoot | Jul 27, 2026

दस दिनों से नलकूपों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
जासं, चित्रकूट : राजापुर तहसील क्षेत्र के सिघौली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी पावर हाउस से उनके खेतों में संचालित नलकूपों के लिए विद्युत आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले दस दिनों से नलकूपों की बिजली पूरी तरह बाधित है। इससे धान की नर्सरी सूखने लगी है और किसानों के सामने फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई है। सिंचाई ठप होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी समस्या को लेकर इससे पहले सदर विधायक अनिल प्रधान ने भी राजापुर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।

दस दिनों से नलकूपों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन जासं, चित्रकूट : राजापुर तहसील क्षेत्र के सिघौली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी पावर हाउस से उनके खेतों में संचालित नलकूपों के लिए विद्युत आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले दस दिनों से नलकूपों की बिजली पूरी तरह बाधित है। इससे धान की नर्सरी सूखने लगी है और किसानों के सामने फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई है। सिंचाई ठप होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी समस्या को लेकर इससे पहले सदर विधायक अनिल प्रधान ने भी राजापुर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।

Karwi, Chitrakoot | Jul 27, 2026

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवंश के संवैधानिक एवं सामाजिक संरक्षण के लिए आठ सूत्रीय मांगें उठाते हुए राज्य सरकार से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आध्यात्मिक परंपराओं में गोवंश का विशेष स्थान है। इसके साथ कहा कि गोवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। आरोप लगाया कि देशी गोवंश की संख्या लगातार घट रही है, जबकि गो-तस्करी, अवैध वध, सड़क दुर्घटनाओं तथा पॉलिथीन खाने जैसी समस्याओं से निराश्रित गोवंश का अस्तित्व संकट में है।
ज्ञापन देकर मांग किया है कि प्रदेश सरकार से केंद्र को अनुच्छेद-48 के अनुरूप एकीकृत केंद्रीय गो संरक्षण कानून लागू करने तथा पृथक गोपालन मंत्रालय के गठन की संस्तुति भेजने, साथ ही गो-तस्करी और गोवध को गैर-जमानती अपराध घोषित कर दोषियों के विरुद्ध कठोर दंड एवं संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान करने की समेत पंचगव्य आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला तथा प्रत्येक जिले में आदर्श गो-अभ्यारण्य स्थापित करने, राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस एवं ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था, स्कूलों के पाठ्यक्रम में गो-विज्ञान शामिल करने तथा गोचर भूमि और चारा संरक्षण के लिए सशक्त कानून बनाने कह मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवंश के संवैधानिक एवं सामाजिक संरक्षण के लिए आठ सूत्रीय मांगें उठाते हुए राज्य सरकार से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आध्यात्मिक परंपराओं में गोवंश का विशेष स्थान है। इसके साथ कहा कि गोवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। आरोप लगाया कि देशी गोवंश की संख्या लगातार घट रही है, जबकि गो-तस्करी, अवैध वध, सड़क दुर्घटनाओं तथा पॉलिथीन खाने जैसी समस्याओं से निराश्रित गोवंश का अस्तित्व संकट में है। ज्ञापन देकर मांग किया है कि प्रदेश सरकार से केंद्र को अनुच्छेद-48 के अनुरूप एकीकृत केंद्रीय गो संरक्षण कानून लागू करने तथा पृथक गोपालन मंत्रालय के गठन की संस्तुति भेजने, साथ ही गो-तस्करी और गोवध को गैर-जमानती अपराध घोषित कर दोषियों के विरुद्ध कठोर दंड एवं संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान करने की समेत पंचगव्य आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला तथा प्रत्येक जिले में आदर्श गो-अभ्यारण्य स्थापित करने, राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस एवं ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था, स्कूलों के पाठ्यक्रम में गो-विज्ञान शामिल करने तथा गोचर भूमि और चारा संरक्षण के लिए सशक्त कानून बनाने कह मांग की है।

Karwi, Chitrakoot | Jul 27, 2026

आगामी गुरुपूर्णिमा, चेहल्लुम एवं बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अरुण कुमार सिंह ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
चित्रकूट। आगामी गुरुपूर्णिमा, चेहल्लुम एवं बारावफात पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करें।
चित्रकूट पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट: दिनेश सिंह कुशवाहा
संवाददाता, DAILY 24 भारत
मो.: 9565557126

आगामी गुरुपूर्णिमा, चेहल्लुम एवं बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अरुण कुमार सिंह ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा चित्रकूट। आगामी गुरुपूर्णिमा, चेहल्लुम एवं बारावफात पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करें। चित्रकूट पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। रिपोर्ट: दिनेश सिंह कुशवाहा संवाददाता, DAILY 24 भारत मो.: 9565557126

Karwi, Chitrakoot | Jul 27, 2026

चित्रकूट रैपुरा के करौंदी निवासी गर्भवती महिला और नवजात शिशु की प्रसव के दौरान हुई मौत परिजनों में मातम                            चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी महिला गर्भवती महिला की और उसके नवजात शिशु की आज सोमवार की सुबह 8 बजे प्रसव के दौरान मौत हो गई मृतका 25 वर्षीया प्रसूता सोनिया पत्नी शिवकरन के परिजनों ने बताया कि सोनिया को प्रसव पीड़ा होने पर उसे राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया और कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई देखते ही देखते सोनिया की भी हालत बिगड़ी तो चिकित्सको द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया तो परिजन सोनिया को लेकर  आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया सोनिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों के रो रो कर बुरा हाल है परिजनों ने बताया कि सोनिया की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी ये उसकी पहली डिलीवरी हुई थी

चित्रकूट रैपुरा के करौंदी निवासी गर्भवती महिला और नवजात शिशु की प्रसव के दौरान हुई मौत परिजनों में मातम चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी महिला गर्भवती महिला की और उसके नवजात शिशु की आज सोमवार की सुबह 8 बजे प्रसव के दौरान मौत हो गई मृतका 25 वर्षीया प्रसूता सोनिया पत्नी शिवकरन के परिजनों ने बताया कि सोनिया को प्रसव पीड़ा होने पर उसे राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया और कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई देखते ही देखते सोनिया की भी हालत बिगड़ी तो चिकित्सको द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया तो परिजन सोनिया को लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया सोनिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों के रो रो कर बुरा हाल है परिजनों ने बताया कि सोनिया की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी ये उसकी पहली डिलीवरी हुई थी

Karwi, Chitrakoot | Jul 27, 2026