मुंगावली: सेहराई पुलिस ने अचलगढ़ पुलिया के पास से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर 26 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
सेहराई पुलिस को शुक्रवार को रात लगभग आठ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सेहराई में अचलगढ़ पुलिया के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से गुढाटांका निवासी पुष्पेन्द्र यादव उम्र 26 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।