हाथरस: जलेसर रोड काशीराम कॉलोनी पर एक बुजुर्ग को आवारा सांड ने हमला कर किया घायल, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड काशीराम कॉलोनी पर एक बुजुर्ग को आवारा सांड ने हमला कर घायल कर दिया। आवारा सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। आवारा सांड के हमले से घायल हुए बुजुर्ग का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।