हाथरस: सासनी क्षेत्र के गांव किशनगड़ी में विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव मायके वालों ने लगाया ससुरालयों पर हत्या का आरोप
सासनी क्षेत्र के गांव किशनगड़ी गॉव में विवाहिता का फंदे पर लटकता शव मिलने से परिजनों एवं ग्रामीणों में हड़कंप मच गया I परिजनों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई ! सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुरालयों पर हत्या का आरोप लगाया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को हाथरस पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है!