हाथरस: जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुए सड़क हादसे में जिले के दो गांवों में पहुंचे मृतकों के 10 शव, हुआ अंतिम संस्कार
जम्मू कश्मीर के अखनूर में हुए सड़क हादसे में हाथरस के 10 शव तड़के दिन रविवार को पहुंचे! गांव मझोला और नगला उदय सिंह में इन सभी शवों का अंतिम संस्कार सूर्य उदय में कर दिया गया! इसी क्रम में शवों के पहुंचते ही आसपास के कई गांव में कोहराम मच गया और हजारों की संख्या में ग्रामीणों की आंखें नम हो गई! इस दुखद घटना से कई गांव में चूल्हे भी नहीं जले हैं!