हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने गई लापता हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने किया दस्तयाब, कराया गया डॉक्टरी परीक्षण
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने गई कक्षा 9 वीं की नाबालिक छात्रा के लापता हो जाने पर छात्रा के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उसी क्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नाबालिक छात्रा को दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।