पीपलदा: जिले के इटावा कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने किया फूड लाइसेंस एंव रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन
Pipalda, Kota | Jan 31, 2024 बुधवार को जिले के इटावा कस्बे में फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया यहां व्यापारियों को जागरूक करने हेतु शाम तक फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन रखा गया जिसमें इटावा में 8 दुकानों के फूड लाइसेंस एवं 16 के रजिस्ट्रेशन बनवाए गए । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश सोनी ने बताया कि शिविर में व्यापारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी।