पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के झाड़ोल गांव में लेपर्ड के मूवमेंट से इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान
Pipalda, Kota | Jan 30, 2024 कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र स्थित झाडोल गांव में लेपर्ड के मूवमेंट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लेपर्ड के मूवमेंट का वीडियो सामने आने पर किसानों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। परंतु उन्हें कहीं लेपर्ड नजर नहीं आया।