कुलपहाड़: कुलपहाड़ के सोनकपुरा में पशुबाड़े में लगी आग, तीन बकरियां जिंदा जल गईं, हजारों का नुकसान
पीड़ित रामसेवक के अनुसार, इन बकरियों से ही उनका रोजी-रोजगार चलता था। आग की इस घटना ने उनका सहारा छीन लिया है। घटना में करीब 25 हजार रुपये कीमत की तीन बकरियां, लगभग 5 कुंतल भूसा और अनाज जलकर नष्ट हो गया, जिससे कुल मिलाकर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन से सहायता की मांग की जा रही है।