अटल टनल में तीन टेम्पो ट्रैवलर भिड़े
हादसे में 3-4 लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी
पुलिस ने शुरू की जांच, सभी की हालत सामान्य
मनाली। अटल टनल रोहतांग में शनिवार को तीन टेम्पो ट्रैवलरों के बीच सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार CH नंबर के एक टेम्पो ट्रैवलर ने पीछे से HP नंबर के टेम्पो ट्रैवलर को टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रहे HR नंबर के वाहन से जा भिड़ा। हादसे में 3-4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जो दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मनाली पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Kullu, Kullu | Jun 13, 2026