भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
समाचार:
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और किरण सिंह देव की स्थिति स्थिर है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि मुख्यमंत्री के बयान के बाद राहत की खबर सामने आई है कि प्रदेश अध्यक्ष का उपचार जारी है और उनकी हालत नियंत्रण में है।
Korba, Korba | Jul 30, 2026