धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई! छापेमारी में ₹150 करोड़ नकद मिलने का दावा
झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार, ईडी की छापेमारी के दौरान लगभग ₹150 करोड़ नकद बरामद होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा ₹600 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति और बैंक बैलेंस का भी पता चलने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई। मामले की जांच अभी जारी है और ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से पूरी जानकारी जारी किए जाने का इंतजार है।
Korba, Korba | Jul 30, 2026