अनूपपुर: कैंप लगाकर होगा स्कूली बच्चों का आधार अपडेट, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर सख्ती: जिला पंचायत सीईओ
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों का आधार अपडेट विशेष कैंप लगाकर शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग और सर्व शिक्षा अभियान का संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप बनाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।