दमयंती नगर: पथरिया ओवरब्रिज पर अज्ञात टेक्ट्रर ने फेंका आयल, दर्जनो लोग बाइक से फिसलकर हुए सड़क हादसे का शिकार, घटना का वीडियो वायरल
दमोह पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा सड़क पर ऑयल फैलाने से दर्जनों बाइक सवार फिसलकर घायल हो गए। बटियागढ़ से लौट रहे चार पटवारी भी हादसे का शिकार हुए। सूचना पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद की और सड़क पर मिट्टी डलवाई। सीएसपी एच.आर. पांडेय के निर्देश पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे।