लाडपुरा: कोटा की वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाया, मकान को किया ध्वस्त, वन विभाग की जमीन पर था अतिक्रमण, भारी पुलिस मौजूद
Ladpura, Kota | Apr 12, 2025 अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की सीमा में कुछ लोगों द्वारा दो जगह अवैध निर्माण कर मकान बनाया जा रहा था। नांता थाना पुलिस को सूचित कर ढाई सौ से तीन सौ फीट एरिया का अतिक्रमण जेसीबी के द्वारा ध्वस्त किया गया। वन विभाग रेंज भैसरोड़गढ़, रेंज शेरगढ़ और बायोलॉजिकल पार्क के अधिकारी और 25 जवान मौजूद रहे।