रोहतास: बंजारी में दीक्षा के 90 प्रशिक्षित युवाओं को मिला जॉब ऑफर
Rohtas, Rohtas | Apr 3, 2026 बंजारी में दीक्षा के 90 प्रशिक्षित युवाओं को मिला जॉब ऑफर। रोहतास जिले के बंजारी स्थित डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ नॉलेज एंड स्किल हार्नेसिंग (दीक्षा) कल्याणपुर में शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण एवं जॉब ऑफर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 90 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने वाले 90 युवाओं को प्रमाण पत्र के साथ रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।