फिरोज़ाबाद: उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर फिरोजाबाद शहर में धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा
फ़िरोज़ाबाद शहर के राधा किशन मंदिर सें भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह आरती उतारकर भव्य स्वागत किया है। भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर निकाली गयी। भगवान के दर्शनों के भक्तो का सैलाब उमड़ा, ऒर जयकारों सें पुरा बतावरण गुंजायमान हो गया।