फिरोज़ाबाद: गांव रुपसपुर इलाके में हाई टेंशन बिजली लगने से युवा किसान की हुई मौत, युवक खेत पर काम करने गया था
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव रुपसपुर निवासी रजत नामक युवक को हाई टेंशन बिजली करेंट लग गया। जिसको आनन फानन में जिला अस्पताल में लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों नें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की माने तो युवक खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान हाई टेंशन तारों की चपेट में आने सें करेंट लग गया। जिससे मौत हुयी है।