पयागपुर: पयागपुर क्षेत्र के कांजी कुइयां के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
पयागपुर क्षेत्र के कांजी कुइयां के पास शुक्रवार देर रात रेलवे पटरी पार करते समय बाजार से वापस घर जा रहे।कन्हैया दुबे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पयागपुर के थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है।