चांदपुर: चांदपुर में चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार, असावधानी से चली गोली कंधे में लगी थी
शुक्रवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र में हर्ष नामक युवक के कंधे में गोली लगी थी जिसमें कुछ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और आरोपी अभय को गिरफ्तार किया बताया जाता है कि एक सगाई समारोह से लौट रहे थे असावधानी पूर्वक अभय के तमंचे से गोली चल गई जो की अर्श के कंधे पर लगी थी।