मधेपुरा: मधेपुरा कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई, निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक
बिहार के विभिन्न जिलों में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में मधेपुरा जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। बुधवार को एहतियातन कोर्ट परिसर में निजी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। केवल न्यायिक कार्यों से जुड़े आवश्यक सरकारी वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है।