गोरखपुर: घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, लाखों के आभूषण और नगदी लेकर हुए फरार, पूरा परिवार लखनऊ गया था
राजघाट पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि 14 अप्रैल को वह सपरिवार लखनऊ चले गए।इसी बीच अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर की खिड़की तोड़कर घर में रखा सोने का दो चेन,तीन अंगूठी व 55 हजार रुपया नगद चोरी कर लिया गया।हम लोग जब गोरखपुर वापस आए।तब हमे घटना की जानकारी हुई।पीड़ित की शिकायत पर राजघाट मुकदमा दर्ज कर,इस शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं।