कांके: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर की बैठक
Kanke, Ranchi | May 26, 2025 रांची स्थित सदर अस्पताल में सोमवार शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कोविड 19 की वर्तमान स्थिति को लेकर बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सभी जिलों के स्वास्थ्य पदाधिकारियों, चिकित्सकों को कई निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जांच में किसी व्यक्ति के पाजिटिव पाए जाने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कर समुचित इलाज के निर्देश दिए।