खरगोन। कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एक्शन मोड में नजर आईं। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों से लेकर राजस्व, जल संरक्षण और विकास कार्यों तक हर विभाग की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को साफ शब्दों में निर्देश दिए गए कि जनता से जुड़े मामलों में अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।