काराकाट: काराकाट में 119-ए एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण पर किसानों ने किया प्रदर्शन, कहा- आवासीय क्षेत्र को कृषि भूमि दर्शाया गया
Karakat, Rohtas | Apr 15, 2026 काराकाट में ग्रीनफील्ड 119-ए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। आज बुधवार को 1 बजे सीमांकन को लेकर किसानों और भू-मालिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जिस भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है वह आवासीय और व्यावसायिक है, लेकिन कागजों में उसे कृषि भूमि के रूप में दर्शाया गया है और उसी के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है।