इकौना: सांझी नाले से बीते रविवार मिले अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, पति की तहरीर पर एक व्यक्ति पर मामला दर्ज, जांच जारी
इकौना थाना क्षेत्र के सांझी नाले के पास बीते रविवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, वहीं शव की सिनाख्त नहीं हो पाई थी। फिलहाल शव के सिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस में रखवाया गया था, वहीं बीते मंगलवार को अज्ञात महिला की पहचान रानी यादव के रूप में हुई है।जबकि उसके पति की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वहीं मामले मे जांच जारी है।