इकौना: DM ने प्राथमिक विद्यालय भंभरी का किया निरीक्षण, बच्चों को उचित स्थान पर भोजन न कराने पर प्रधान शिक्षिका को लगाई फटकार
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भंभरी का औचक निरीक्षण किया। वहीं शिक्षण कार्य की गुणवत्ता भी परखी जिलाधिकारी ने बच्चों से गणित के सवाल भी हल कराया। वहीं छात्रा द्वारा सवाल सही हल करने पर पेन भेंट किया। जबकि बच्चों को उचित स्थान पर भोजन न कराये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधान शिक्षिका को फटकार भी लगाई।