इकौना: चिचड़ी चौराहे पर किराने की दुकान में दीवार में नकब लगाकर चोरों ने की लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
चिचड़ी चौराहे पर किराने की दुकान में 10 दिसंबर रात्रि करीब 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दीवार मे नकब लगाकर दुकान में लाखों रुपए का खाद्य सामान चोरी कर फरार हो गए।वहीं पीड़ित को सुबह मामले की जानकारी हुई फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि पुलिस भी मामले में जांच पड़ताल समेत कार्रवाई में जुटी हुई है।