इकौना: चायना मंदिर के निकट मोड़ पर अज्ञात कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार 4 लोग घायल, तीन को किया गया रेफर
श्रावस्ती महोत्सव के अंतिम दिन बीते सोमवार रात्रि श्रावस्ती महोत्सव कार्यक्रम देखकर वापस लौटते समय बाइक सवार चार लोगों को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। वहीं कार सवार मौके से फरार हो गया जबकि हादसे मे चार लोग घायल हो गए, जिनमे से प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।