प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में आग लगने के दौरान सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, आग पर पाया गया काबू
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में आज रविवार को करीब 4:30 बजे गीता प्रेस के शिविर में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई ।गाड़ियां तथा एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची वह आग पर काबू पा लिया गया।