प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू, सीएम योगी ने किया निरीक्षण
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज रविवार को करीब 4:30 बजे के आसपास गीता प्रेस कैंप में भीषण आग लग गई,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है,जबकि प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है, तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।