सिमडेगा: 19 मई को सहयोग विलेज बालिका गृह से फरार दो बालिकाएं पुलिस द्वारा सकुशल बरामद: एसडीपीओ
सिमडेगा के सहयोग विलेज बालिका गृह से 19 मई को फरार बालिकाओं के मामले में बुधवार को एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने 4 बजे प्रेस वार्ता करते हुए बताया की इस मामले में सिमडेगा थाना में मामला दर्ज करने के बाद दोनों ही बच्चियों को सब कुशल बरामद कर लिया गया ।दोनों बच्चे सही भोजन नहीं मिलने की वजह से फरार हो गए थे।जिन्हें CWC को सुपुर्द किया जाएगा।