मुरार: 11 दिन से लापता पत्नी: पति सैकड़ों किलोमीटर भटका, गली-गली पोस्टर लगाकर तलाश जारी
Morar, Gwalior | Apr 22, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के महेशपुरा से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे इसकी जानकारी दी, लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है।