तमाड़ 1: तामराना गांव में कराईकेला पुलिस ने नक्सली के घर पर इश्तेहार चिपकाया
Tamar 1, Ranchi | Jun 25, 2025 चाईबासा के कराईकेला थाना की पुलिस ने बुधवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के तामराना गांव पहुंची। कराईकेला पुलिस ने ढोल नगाड़ा बजाकर नक्सली अमित मुंडा के घर इश्तेहार चिपकाया। अमित के खिलाफ कराईकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस टीम ने परिजनों से आग्रह किया है कि अमित को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करें।