तमाड़ 1: डोंबोडीह में डायरिया फैलने की सूचना पर विधायक विकास सिंह मुंडा ने लिया संज्ञान
Tamar 1, Ranchi | Jun 22, 2025 डोंबोडीह समेत कुछ गांव में डायरिया फैलने की जानकारी पर विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि डायरिया फैलने के नियंत्रण हेतु निरंतर मॉनिटर किया जा रहा है । अग्रेतर सहायता हेतु स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया गया है । विधायक ने कहा कि लोगों के सहयोग हेतु हम सभी सदैव तत्पर है ।