तमाड़ 1: झारखंड सरकार के खिलाफ तमाड़ ब्लॉक कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आक्रोश प्रदर्शन
Tamar 1, Ranchi | Jun 24, 2025 राज्य और ब्लॉक स्तर पर चल रहा भ्रष्टाचार, लुट, घूसखोरी, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की दुर्दशा को लेकर आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तमाड़ ब्लॉक के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया । इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र दिया गया । मौके पर दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे ।