चित्तौड़गढ़: औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सदन में नियम 26, 32 व 56 पर बोलते हुए विभिन्न मुद्दो पर अपनी बात रखीं। विधायक आक्या ने सदन में खेलों पर बोलते हुए कहां कि आज भी गांवो में प्रारम्भिक खेल कबड्डी, खो-खो आदी बहुतायत में खेले जाते है। सरकार को इन खेलो को बढ़ावा बढ़ावा देना चाहिए ताकि बच्चे देश का नाम रोशन इन खेलों में कर सके।