बहराइच: टेडिया गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, कुछ दिन पहले हुआ था विवाह
जिले कैलाशपुरी–बिछिया मार्ग पर टेडिया गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की कुछ दिन पूर्व शादी हुई थी। वह ससुराल आया था। मृतक की पहचान मुर्तिहा कोतवाली के बभनियां फांटा गांव निवासी चंद्रभान के रूप में हुई है। युवक अपनी ससुराल सुजौली थाने के चहलवा गांव के मजरे नई बस्ती गया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया